27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भरी हुंकार

जौनपुर : शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भरी हुंकार

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर आज बीआरसी मुर्तजाबाद, मुफ्तीगंज पर विकास खंड के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं रसोइयों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया।
शिक्षकों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों के नियमितीकरण एवं आंगनवाड़ी के मानदेय वृद्धि, पंचायत निर्वाचन ड्यूटी में कोरोना से मृत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों अनुदेशकों के परिवारों को एक करोड़ों रुपए मुआवजा सहित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
भारी बारिश के बावजूद भी समय 2:30 लगभग 300 शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं रसोइयों का जन सैलाब बीआरसी कार्यालय के सामने धरना स्थल पर डटा रहा। 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को प्रेषित किया गया। मंत्री प्यारेलाल ने उपस्थित शिक्षकों को एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। धरने की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिंह एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राम दुलार यादव ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37127317
Total Visitors
581
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This