29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : संबंध विच्छेद के बाद पत्नी के प्रति जगा प्रेम पति को पड़ा महंगा

जौनपुर : संबंध विच्छेद के बाद पत्नी के प्रति जगा प्रेम पति को पड़ा महंगा

# आधी रात को नशे में धुत्त ससुराल पहुंचे व्यक्ति को चोर समझकर की धुनाई

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर संबंध विच्छेद होने के 1 वर्ष बाद पत्नी से मिलने पहुंचे उसके पूर्व पति को घरवालों ने अंधेरे में चोर समझकर पीट दिया। हालांकि बाद में पहचान होने पर आक्रोशित ससुराली जनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को गौरा बादशाहपुर थाने पर देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही।
बता दें कि पिंटू यादव निवासी लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा की शादी गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में वर्ष 2018 में हीरा लाल यादव की पुत्री सिंकी देवी से हुई है। बाद में अनबन होने पर लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत के जरिए दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था। आरोप है कि शनिवार की देर रात पिंटू शराब के नशे में धुत होकर चोरी-छिपे हीरालाल के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान हीरालाल के पुत्र विनोद की आहट सुनकर नींद खुल गई तथा उसके शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने अंधेरे में ही पिंटू की पिटाई कर दी।
बाद में उजाला करने पर उसकी पहचान पिंटू के रूप में हुई तो गुस्साए ससुराल के लोगों ने डायल 112 व थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल करके सूचना दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ससुराल के लोगो द्वारा पिटाई के कारण पिंटू का सिर फट गया था। पुलिस ने उसका उपचार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड़ ले जाकर करवाया। हालांकि रविवार को दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक गौरा बादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।उचित कार्यवाही की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122988
Total Visitors
637
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This