जौनपुर : सभासद हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : सभासद हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

# लापरवाही बरतने के आरोप में बदलापुर एसओ लाइन हाजिर 

# ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सभासद योगेश यादव की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार आरोपी पट्टी दयाल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र उर्फ बंटी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया आरोपी घटना के दौरान गाड़ी चला रहा था। इधर, लापरवाही बरतने के आरोप में बदलापुर के कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
सोमवार रात बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर के समीप दुकान पर चाय पीने के दौरान बदमाशों ने बदलापुर नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
Previous articleसुल्तानपुर : अफवाहों से सावधान रहे सभी व्यापारीगण- रवींद्र त्रिपाठी 
Next articleजौनपुर : एक हफ्ते में जमीन नहीं मिली तो जफराबाद और केराकत के ईओ होंगे निलंबित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?