36.7 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

सुल्तानपुर : अफवाहों से सावधान रहे सभी व्यापारीगण- रवींद्र त्रिपाठी 

सुल्तानपुर : अफवाहों से सावधान रहे सभी व्यापारीगण- रवींद्र त्रिपाठी 

# योगी सरकार ने जीएसटी छापेमारी पर लगा दी है रोक

सुल्तानपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
                  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर विभिन्न बाजारों तथा नगर पंचायत के   पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ही यह सूचना दोस्तपुर के किसी व्यापारी ने दिया कि दोस्तपुर में जीएसटी के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं जिससे पुनः पूरी बाजार बंद हो गई है जिस पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी किसी फर्जी अफवाह में ना पड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरी तरह अभी सर्वे छापे पर रोक लगाई गई है। यही नहीं शनिवार तक कोई भी अधिकारी पंजीयन सर्वे करने भी नहीं जाएगा, यह भी शासन से आदेश जारी हुआ है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी किसी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जाता है तो पहले उसका पड़ताल करें उसकी सत्यता जाने और इसकी सूचना संगठन को तथा स्थानीय थाने पर दें। यदि कोई फर्जी अधिकारी बनकर कोई भी प्राइवेट व्यक्ति किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर किसी भी सरकारी विभाग का हवाला देकर जाता है तो उससे डरने की जरूरत नहीं है उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कड़ी कार्यवाही करेगा।
नगर के व्यापारियों ने फूड विभाग के अधिकारी द्वारा उत्पीड़न करने तथा अवैध वसूली करने की शिकायत की जिस पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सबूत सहित जिलाधिकारी से मिलकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी और आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन से भी मिलकर व्यापारी उत्पीड़न की शिकायत की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने आए हुए पदाधिकारियों से निवेदन किया कि बाजारों में अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। प्रतिदिन सदस्यता अभियान चलाएं। हमारी सदस्यता संख्या बढ़ेगी तभी हमारी ताकत बढ़ेगी। हमें हर बाजार में हर व्यापारी को सदस्य बनाना है यही हमारे पदाधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच लगभग सभी बाजारों में कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। इसी बीच जिले एवं तहसीलों की भी कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारी बनाए जाएंगे। बैठक में जिला संगठन मंत्री सत्य नारायण मोदनवाल, तहसील प्रभारी सदर राजेन्द्र कसोधन, दोस्तपुर अध्यक्ष अजय सोनी, बिरसिंहपुर अध्यक्ष रवींद्र मोदनवाल, लंभुआ महामंत्री नियाज़ राइन, रमेश मोदनवाल, राहुल प्रजापति, आदि व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433655
Total Visitors
357
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This