26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : समग्र विकास के लिए संकल्पित है मोदी सरकार- अन्नपूर्णा देवी 

जौनपुर : समग्र विकास के लिए संकल्पित है मोदी सरकार- अन्नपूर्णा देवी 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                     केंद्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को शाहगंज पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।लोकसभा चुनाव के तहत प्रवास योजना पर शाहगंज पहुंची अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बातचीत में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि मोदी सरकार समग्र विकास पर ध्यान दे रही है और उसके लिए संकल्पित है।
नगर में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का कोतवाली चौक पर भाजपा नेता अनिल मोदनवाल और रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आजमगढ़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शिरकत की। विधायक रमेश सिंह और मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।
यहां केन्द्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आगामी बोर्ड के परीक्षा को लेकर छात्रों से चर्चा करने जा रहे हैं और योगी सरकार यूपी में नकल विहीन परीक्षा आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की थीम पर चल रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने जा रहीं है।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डॉ तारिक शेख, भुवनेश्वर मोदनवाल, संदीप साहू, रामपलट सेठ, अमित जायसवाल, चंदन कुमार जायसवाल, अमित जायसवाल, वीरेन्द्र राय, अमित त्रिपाठी, चंदन मोदनवाल, चिन्ता हरण शर्मा, कृष्णकांत सोनी, जफर अब्बास, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, शुभम, गीता जायसवाल, रेनू सिंह, विजय लक्ष्मी, राजमति सरोज, सुनील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, धनंजय आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106296
Total Visitors
540
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This