26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सास-ननद व पति समेत पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज 

जौनपुर : सास-ननद व पति समेत पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज 

शाहगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                 दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारने पीटने के आरोप में कोतवाली पुलिस सास, चचिया ससुर, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हापुर चंदू गांव निवासी धीरेंद्र यादव की पुत्री सुमन यादव की शादी मई 2015 में क्षेत्र के पख्खनपुर गांव निवासी संगला यादव के साथ हुई है। जिससे दो पुत्रियां भी हुई थी। एक लड़की पांच साल व दूसरी तीन वर्ष की है। विवाहिता सुमन यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसको मारते-पीटते रहते हैं।
बीते दिनों दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने व दहेज लाने के लिए जबरदस्ती मायके छोड़ दिए। साथ में धमकी दी कि बिना दहेज के आई तो जलाकर मार देंगे। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति संगला यादव, चचिया ससुर राजेंद्र यादव व दुर्गा प्रसाद यादव, सास चंद्रावती देवी, ननद रेखा यादव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37104818
Total Visitors
384
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This