जौनपुर : सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विश्वविद्यालय ने बढ़ाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने संबद्ध महाविद्यालय में संचालित सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा फार्म ऑनलाइन करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब बीस फरवरी तक विद्यार्थी परीक्षा फार्म को ऑनलाइन कर सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बी.पी.ई बीबीए, बीसीए, एलएलबी प्रथम, बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर संस्थागत, भूतपूर्व कैरी, फारवर्ड के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे गाने शुल्क जमा करने एवं विश्वविद्यालय में शुल्क विवरण एवं फार्म जमा करने की तिथियां बढ़ाकर बीस फरवरी तक कर दी है।

















