29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : 251 जरुरतमन्दों में वितरित किया गए कंबल

जौनपुर : 251 जरुरतमन्दों में वितरित किया गए कंबल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                शाहगंज सीमा से सटे शिवधाम बेलवाई में स्थित बंशायन प्रांगण में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष देवनारायण सिंह की माता स्व. रमा सिंह पत्नी स्व. बंशराज सिंह के पुण्य स्मृति में 251 जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात लोगों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूर्वांचल की प्रसिद्ध गायिका प्रियांशी जायसवाल ने गणेश वंदना और सत्यम शिवम सुंदरम गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मौसम के करवट बदलते ही इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलने के लिए जहां शासन द्वारा लोगों की मदद की जा रही है वहीं सामाजिक संस्था के लोग भी पीछे नहीं है। संस्था सचिव दिलीप कुमार मोदनवाल पूर्व प्रधान ने बताया कि स्व. माता श्रीमती रमा सिंह की प्रेरणा से 11 वर्षो से लगातार यह कार्यक्रम दिसंबर माह के आखिरी सोमवार को किया जाता है। आज 251 लोंगो को कम्बल वितरित होते ही लोंगो के चेहरे पर खुशी खिल उठे। इस अवसर पर डॉ आरपी सिंह, शिवनारायण गिरी, गोरखनाथ सिंह, कृष्ण शंकर गिरी, उमेश दुबे, पिंटू प्रधान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवनारायण सिंह, अनिल सिंह, अरविन्द सिंह, निर्भय सिंह, मुन्ना सिंह, प्रकाश, अविनाश का सहयोग सराहनीय रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122130
Total Visitors
649
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This