30.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

नगर समेत क्षेत्र में रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

नगर समेत क्षेत्र में रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
            रथ पर आसीन श्रीराम के दर्शन से लोग हुए निहाल महापुरुषों की झांकियां भी निकाली गई। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित शोभायात्रा में भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे। राम नाम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। लोगों ने भव्य रथ पर सवार प्रभु राम के दर्शन किए और निहाल हो गए। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां भी सम्मिलित हुईं।
घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बौलिया से प्रशासन की कड़ी निगरानी में निकली भव्य शोभायात्रा देर रात तक पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस वहीं जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा से पूर्व राम जानकी मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह सुपुत्री सुनीता सिंह ने आरती करके शोभायात्रा को रवाना किया।
योगीनाथ तिराहा पर पहुंची शोभायात्रा अद्भुत ढंग से सजाए गए रथ के आगे विभिन्न वेशभूषा में सजे घोड़े और वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता आदि बालक बालिकाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा घासमंडी चौक से होते हुए जेसी चौराहा पर पहुंची जहां भक्तों ने झूमते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया, कलेक्टरगंज होते हुए वापस घास मंडी चौक पर संपन्न हुई। रास्तेभर लोगों ने भव्य स्वागत के साथ जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की।
दूसरी ओर बीबीगंज बाजार में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी। जिसमें धर्म प्रेमियों का जन समूह उमड़ पडा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पुजारी रामपूजन गुप्ता द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर से होते हुए पुलिस चौकी, पुरानी बाजार व बरैया तक निकाली गई। जो पुनः संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में भव्य रथ के साथ राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झांकिया शामिल रही। इस दौरान पूरा ग्रामीण क्षेत्र जय श्रीराम के नामों से गूंज उठा।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल, हिमांशु यादव, श्रीष मोदनवाल, श्रीष अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, रणवीर साहू, अनिल मोदनवाल, खुशबू जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बंटी, सर्वेश चंद्र शास्त्री, अभिषेक मोदनवाल, अमन मोदनवाल, मुकुल जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल, आकाश मोदनवाल, प्रिंस मोदनवाल, शिवम मोदनवाल, अभिनव अग्रहरि, सन्दीप अग्रहरि, अतुल मोदनवाल सहित भारी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37174038
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This