30.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

नदियों एवं जल स्रोतों पर सतही कार्य करने की आवश्यकता- रामाशीष 

नदियों एवं जल स्रोतों पर सतही कार्य करने की आवश्यकता- रामाशीष 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            गंगा समग्र के गोमती भाग को लेकर माधव संघ आश्रम पर आवश्यक बैठक किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामाशीष राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र द्वारा माँ गंगा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कियाह
बैठक को राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को नदियों एवं अन्य जल स्रोतों की अविरलता और निर्मलता के लिए सतही तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र के ध्येय वाक्य अविरल गंगा निर्मल गंगा तभी सार्थक हो सकती हैं जब हम सभी जनजागरण, रचनात्मक एवम संगठन के तीन सूत्र पर एक साथ काम करे। इस कार्य के लिए आगामी 04 नवंबर को गंगा महोत्सव पर विभिन्न कार्य योजना को बताते हुए उचित दिशा निर्देश भी दिया।
इस गंगा महोत्सव पर डॉ संजीव मौर्य, पंकज जी, डॉ अश्विनी गुप्ता, और डॉ आशीष श्रीवास्तव को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मोटरसाइकिल रैली का शिवम प्रजापति, निबंध प्रतियोगिता के लिए अवधेश गिरी, डॉ अखिलेश पांडेय को वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता एवं सरोवर पर जागरण और गोष्ठी कार्यक्रम अतुल सिंह, अवनीश, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार और भृगुनाथ पाठक को संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री अंबरीश, डॉ अनिल सिंह, विवेक पाठक, विकास पाठक, कृष्णा पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सह संयोजक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37342449
Total Visitors
366
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This