31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

पुलिस टीम पर हमला करने वालों का एनकाउंटर

पुलिस टीम पर हमला करने वालों का एनकाउंटर

# दरोगा और सिपाही पर दबंगो ने किया था जानलेवा हमला

सुल्तानपुर।
तहलका 24×7.                                                            जिले के कुड़वार क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार बदमाश की तलाश जारी है। घटना सोमवार रात की है, जब क्षेत्र भ्रमण से लौट रही पुलिस टीम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में उप निरीक्षक रामबाबू सिंह और आरक्षी अनुज सिंह घायल हो गए थे।उप निरीक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कई टीमें गठित की। कुड़वार थाने में दर्ज केस में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। देर रात सूचना मिली कि तीन संदिग्ध धनपतगंज से कुड़वार की ओर आ रहे हैं।सूचना पर थाना कुड़वार पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है।दरअस्ल सोमवार की रात जब उप निरीक्षक रामबाबू सिंह और कांस्टेबल अनुज तिवारी प्रतापपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, उस दौरान बुलेट मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भाग निकले।

बाद में पता चला कि ये व्यक्ति अमेठी के अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति सिंह और सुल्तानपुर के अमरनाथ तिवारी उर्फ लोधी थे। कुछ देर बाद जब पुलिसकर्मी प्रतापपुर गांव से वापस लौट रहे थे, तभी इन दोनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गालियां देने लगे। इस दौरान आरोपियों के घर से 3-4 पुरुष और कुछ महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दरोगा के जबड़े पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण उन्हें लखनऊ रेफर करना पड़ा। कांस्टेबल अनुज तिवारी को भी चोटें आईं थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This