अभिभावक से बदसलूकी के आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज

अभिभावक से बदसलूकी के आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              प्राथमिक विद्यालय डिहिया प्रथम में बच्चे की जन्म तिथि सही कराने गये अभिभावक और प्रधानाध्यापक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल का अभिलेख फाड़ने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी अनिल तिवारी का आरोप है कि गुरुवार को वह कुछ अनुसूचित बिरादरी के अभिभावकों संग विद्यालय गये थे। अभिभावकों का आरोप था कि उनके पाल्यों की जन्मतिथि गलत लिखी हुई है। जिसे वे सुधरवाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
Previous articleचोरी और युवक के घायल होने की सूचना पर पुलिस रही हलकान
Next articleडीसीपी से मिले अधिवक्ता, कार्रवाई न होने पर करेंगे तालाबंदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?