रेलवे क्रासिंग पर आए दिन फिसलकर घायल हो रहे राहगीर, विभाग मौन

रेलवे क्रासिंग पर आए दिन फिसलकर घायल हो रहे राहगीर, विभाग मौन

# रेलवे की लापरवाही के चलते आएं दिन हो रही दुर्घटना, टूट गया ट्रैक का फाइबर शूट और सड़क पर बने गड्ढे

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                              वाराणसी अयोध्या रेल मार्ग पर गेट नम्बर 58 पर आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक के किनारे बनी हुई सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं रेलवे द्वारा बिछाए गए फाइबर शूट भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिससे जरा सा असावधानी से बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है और लोग अपने भाग्य को कोसते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो जाते हैं।

बताते है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए पर उक्त रेलवे फाटक पर बना रेलवे ट्रैक पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। विभाग द्वारा ट्रक के अगल-बगल फाइबर शूट को बिछाया गया व सड़क को पक्का निर्माण कर आवागमन को सुचारु कर दिया गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन कुछ दिनों के बाद रेल मार्ग पर सड़क और पटरी के बीच दो-चार इंच तक के गड्ढे पड़ गए जिसके कारण जरा सा असावधानी होने पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे हैं। वहीं फाइबर शूट भी कुछ जगहों पर खराब हो चुके हैं जो अपनी जगह से हट गए हैं।

जिसमें गड्डे साफ दिखाई देते हैं। खाली हो जाने से जरा सा भी असावधानी होने पर बाइक सवार को जानलेवा साबित हो सकती है। इस बाबत लोगों का कहना है कि पहले सिंगल लाइन थी दबाव कम था घटनाएं तब भी होती थी लेकिन अब दोहरी लाइन होने से जनता को सुविधाएं तो दी गयी है, लेकिन क्षेत्रीय जनता व आम राहगीर आज भी परेशानियां झेल रहे हैं। आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे है। जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि 90 डिग्री टेम्प्रेचर निर्माण है इसीलिए विभाग किसी भी कार्यवाई करने में अक्षम है, लोगों का कहना है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ओवरब्रिज बना दिया जाये तो समस्या का निदान हो सकता है। कई दशक से क्षेत्रीय लोग इस पीड़ा को झेल रहे हैं। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं चेत रहा है और न तो रेलवे विभाग उस पर कोई कार्यवाई कर रहा है। क्रासिंग से सटे आधा दर्जन विद्यालय हैं क्रासिंग पार करके प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों का आवागमन है। जो जान जोखिम में डाल कर स्कूल जाते और गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

Previous articleखेत के नाली में मिला अज्ञात युवक का शव, ग्रामीणों में फैली सनसनी
Next articleपुलिस टीम पर हमला करने वालों का एनकाउंटर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?