27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

कार में मिले दो करोड़, बीजेपी नेता पर केस दर्ज

कार में मिले दो करोड़, बीजेपी नेता पर केस दर्ज

बेंगलुरु। 
तहलका 24×7 
               कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में कार से दो करोड़ रुपये नकदी ले जाने के आरोप में भाजपा राज्य कार्यालय के सचिव लोकेश अंबेकल्लू समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया मामला शनिवार को तब सामने आया जब चामराजपेट की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने शाम 4.05 बजे दो करोड़ रुपये नकदी ले जा रही कार को रोककर आयकर अधिकारियों को सूचित किया। आयकर विभाग ने भाजपा पदाधिकारियों को बुलाया और निष्कर्ष पर पहुंचे कि आइटी कानूनों का उल्लंघन नहीं हुआ क्योंकि धन का स्त्रोत वैध था। लेकिन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के एजेंटों को दी जाने वाली दस हजार से अधिक नकद राशि चेक या आनलाइन मोड से दिया जाना चाहिए।
चूंकि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हुआ, इस संदेह पर कि धन का इस्तेमाल चुनाव में प्रलोभन के लिए हो सकता था। रिश्वतखोरी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएसटी ने पुलिस में लोकेश, वेंकटेश प्रसाद और गंगाधर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए अदालत से अनुमति ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37219203
Total Visitors
754
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This