मंदिर से दर्जनों घंटे व नकदी चोरों ने किया पार

मंदिर से दर्जनों घंटे व नकदी चोरों ने किया पार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                               असरफगढ़ गांव के औघड़ बाबा मंदिर के दरवाजे का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने दो दर्जन से अधिक पीतल के घंटे व दान पेटी में रखा लगभग 11 सौ रुपए पार कर दिया। चोरी गए घंटों का वजन दो क्विंटल के आस-पास बताया जाता है।गांव निवासी व मंदिर के पुजारी राजेन्द्र महराज नित्य की भांति शाम को आरती पूजा के बाद मंदिर के दरवाजे में ताला बंद कर घर चले गए।

सुबह जब मंदिर कि साफ सफाई करने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। भीतर पहुंचे तो वहां टंगे दो दर्जन से अधिक घंटे नदारद थे। दान पेटी भी खुली हुई थी। उसमें रखा 11 सौ रुपए के सिक्के गायब थे। जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी रही। पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

Previous articleदस दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, शिकायत के बाद भी नहीं बदला जा सका
Next articleसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृत दंपति की नाबालिग पुत्रियों को भेजी आर्थिक सहायता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?