दस दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, शिकायत के बाद भी नहीं बदला जा सका
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. विकास खण्ड के ग्राम सभा सिधाई में दस दिन से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है। जिसकी शिकायत के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई देवेंद्र कुमार यादव से कई बार की गई, लेकिन अबतक बदला नहीं जा सका।

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि जला ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा जल्द बदल दिया जाए, लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो गांव के लोग विद्युत उप केंद्र पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
















