26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

मछुआरों की जाल में फंसी विवाहिता की लाश   

मछुआरों की जाल में फंसी विवाहिता की लाश                                                                           # हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
           पिलकिछा श्मशान घाट के पास मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए नदी में फेंकी गई जाल में सोमवार को एक महिला की लाश फंसी देख सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। काफी देर के बाद पुलिस लाश की पहचान करने में सफल हो सकी।
मृतका के गले में काला दुपट्टा लपेटा हुआ था। गले की नशें उभर कर लाल हो गई थी। शव की हालत देख कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चौबीस घंटो से अधिक समय से पानी में रही। अंदेशा है कि महिला की गला कसकर हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया गया है। घंटों प्रयास के बाद मृतका की पहचान सोनी यादव, निवासी कुरकुरी थाना सराय ख्वाजा के रुप में हुई, जो शाहगंज में किराए के मकान में रहती थी।
घाट पर मछुआरों ने रविवार की रात मछली पकड़ने के लिए नदी के आर-पार जाल फैलाया था। दूसरे दिन सुबह जब नाव से जाल उठाकर मछलियां निकाल रहे थे, तभी उनकी नज़र जाल में फंसी युवती की लाश पर गयी। उसे देखते ही मछुआरे भयभीत होकर शोर मचाने लगे। घाट पर तमाम लोग जमा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शव‌ बाहर निकाला गया।थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301471
Total Visitors
667
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This