महज 23 साल की उम्र में युवती ने की 25 शादियां

महज 23 साल की उम्र में युवती ने की 25 शादियां

भोपाल। 
तहलका 24×7
               मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की रहने वाली अनुराधा ने महज 23 साल की उम्र 25 शादियां कर डाली, उसके बाद जो हुआ वह जानकर हैरान हो जाएंगे, शादी के बाद रकम और पैसे लेकर दुल्हन फरार हो जाती। इस काम को अंजाम देने के लिए इसके साथ कई साथी गिरोह बनाकर काम करते रहे।
जिले के शिवनगर के रहने वाली अनुराधा को स्थानीय पुलिस ने  गिरफ्तार किया। मानटाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवती फर्जी तरह से शादियां करती थी, शादी करने के बाद मोबाइल नगदी और रकम लेकर फरार हो जाती थी। इसके दो साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
मानटाउन निवासी विष्णु गुप्ता ने 3 मई को शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायतकर्ता के अनुसार उसे अनुराधा की फोटो दिखाई गई और शादी के लिए जरूरी दस्तावेज पर साइन कराया गया और दो लाख रुपये नगद लिया गया, शादी के दूसरे दिन ही अनुराधा मोबाइल नगदी और घर में रखे जेवरात लेकर चंपत हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि अनुराधा ऐसी 25 शादियां कर चुकी है और इसके लिए भोपाल में उसका गिरोह सक्रीय है।
पुलिस टीम के सदस्यों ने खुद शादी की इच्छा जताते हुए इन ठगों को अपने झांसे में लिया, अनुराधा की फोटो दिखाने के लिए जिस जगह पर बुलाया गया वहीं अनुराधा पिछले शादी के बाद से छिपी हुई थी। पुलिस ने मौके से अनुराधा उसकी सहयोगी सुनीता व पप्पू मीणा को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
Previous articleछात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सजा-ए-मौत
Next articleबेटियों संग दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्र कैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?