33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

महोबा : 9वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

महोबा : 9वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

महोबा, लखनऊ।
तहलका 24×7 
              जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार दोपहर बाद से गायब था। वहीं, शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि महुआ गांव के निवासी भवानीदीन के पौत्र अमित का शव खेत मे स्थित कुएं की जगत में पड़ा हुआ बरामद किया गया। उसकी अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। परिजनों के मुताबिक, मृतक अमित कल दोपहर बेर तोड़ने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि पूरी रात सघन खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने अमित का शव सुबह खेत मे स्थित कुएं के पास पड़ा पाया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37213643
Total Visitors
960
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This