30.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

रोज़ा इफ्तार में जुटे सभी मजहबों के लोग 

रोज़ा इफ्तार में जुटे सभी मजहबों के लोग 

# मुल्क में अमन और भाइचारे  की मांगी गई दुआ 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                  गुरुवार को जामिया इमाम जाफ़र सादिक अलैहिस्सलाम में रोज़ेदारों के लिए मजलिस-ए-अज़ा और इफ्तार का आयोजन किया गया। रोज़ा इफ्तार में बड़ी संख्या में सभी मजहबों के लोगों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। मुल्क में अमन सलामती की दुआ मांगी गई।
मजलिस की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई,  मजहर खान ने तिलावत की। इसके बाद मौलाना सैयद सैफ आब्दी ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना अल्लाह का एक खास महीना है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए रहमत के सारे दरवाजे खोले रखता है। इस मुबारक महीने में अपने बंदों के सारे गुनाहों को माफ करने का वादा भी करता है। इसलिए सभी को इस पाक महीने में खूब इबादत करनी चाहिए, और मगफिरत की दुआ करते रहना चाहिए।
धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि दुनिया की मुहब्बत इंसान को दीन से गाफिल और आखिरत की याद उसे ईमानदार बना देती है। जब कोई व्यक्ति सिर्फ दुनियावी लज़्ज़त को हासिल करने की कोशिश करता है तो वह अल्लाह की कई नेमतों से वंचित रह जाता है। मजलिस के बाद मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने नमाज़ अदा कराई जिसके बाद रोजेदारों ने सामूहिक इफ्तार किया।
इस मौके पर मौलाना हसन मेंहदी, मौलाना अंबर अब्बास खान, फरमान गाजीपुरी, बसपा नेता सलीम खान, आरिफ़ हबीब, फाजिल सिद्दीकी, अजवद कासमी, हसनैन कमर दीपू, निहाल हैदर, हसन मेंहदी, आरिफ़ हुसैनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37351651
Total Visitors
285
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This