36.7 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

होली मिलन: जेसीआई सिटी ने मनाया “मन डोला रे” 

होली मिलन: जेसीआई सिटी ने मनाया “मन डोला रे” 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                  सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह “मन डोला रे” गुरुवार की रात धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह नृत्य का आयोजन किया गया। सिटी परिवार के सदस्यों ने जमकर अबीर गुलाल खेला और खुशियां मनाईं।
समारोह का आयोजन पक्का पोखरा स्थित ज्योत्स्ना मैरेज लॉन में किया गया। जिसका शुभारंभ राम्या के स्वागत नृत्य से हुआ। इसके बाद दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, पायल, ख्याति, रक्षा, रुचि और भूमि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा कपल डांस, फैशन शो, म्यूजिकल चेयर आदि विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। सेल्फी कंपटीशन में दिवाकर मिश्रा विजेता रहे। फैशन शो में आकृति, अनन्या और काव्या विजेता रहीं। संचालन आयुष्मान अग्रहरि और दीपा सेठ ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सभी को होली की बधाई दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना की। अंत में संस्था के अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया समेत भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37148017
Total Visitors
371
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पैसे के लेन देन में दुकानदार और दर्शनार्थी में मारपीट, नौ घायल

पैसे के लेन देन में दुकानदार और दर्शनार्थी में मारपीट, नौ घायल जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This