30.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

रोवर्स रेंजर्स समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर : डॉ रणजीत 

रोवर्स रेंजर्स समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर : डॉ रणजीत 

# व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता है रोवर्स रेंजर्स 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                   गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान समोधपुर में अयोजित पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षण व प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
डॉ. रणजीत सिंह जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड जनपद द्वारा ध्वज शिष्टाचार से संपन्न कराया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोवर्स रेंजर्स समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। स्काउट गाइड की प्रार्थना में जीवन जीने की कला समाहित है। प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोवर रेंजर्स व्यक्तित्व विकास के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना का भी संचार करता है। विद्यार्थी शिविर के माध्यम से ध्वज शिष्टाचार, सर्वधर्म प्रार्थना आदि आयामों को सीख चुके हैं। आप जहां भी, जैसे भी रहें, अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहें। डॉ. अवधेश कुमार मिश्र व विष्णु कांत त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर डॉ.नीलू सिंह, डॉ. वंदना तिवारी, नीलम सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. अविनाश वर्मा, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, डॉ. रत्नेश प्रजापति, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप सिंह आदि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37266622
Total Visitors
590
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This