36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

वाराणसी : कैबिनेट मंत्री का मनाया गया पुर्नजन्मोत्सव

वाराणसी : कैबिनेट मंत्री का मनाया गया पुर्नजन्मोत्सव

पिंडरा।
जितेंद्र जायसवाल 
तहलका 24×7
                   कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के पुर्नजन्मोत्सव पर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिंडरा में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वैश्य समाज के विस् प्रभारी कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता ने पिंडरा स्थित मुसहर बस्ती में फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
बता दें कि तेरह साल पहले नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर शिव मंदिर के बाहर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था।रिमोट बम हमले में घायल नंदी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।महीनों चले इलाज के बाद डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से नंदी को नया जीवनदान मिला। नई जिंदगी मिलने की खुशी में नंदी और उनके समर्थक हर साल पुनर्प्राप्त जन्म को महोत्सव के रूप में मनाते हैं।
बुधवार की अपराह्न में पिंडरा स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर में पूजा अर्चना की गई। फूलपुर में नन्हकू जायसवाल के नेतृत्व में मुसहर बस्ती में तथा नेवादा में नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में फल का वितरण किया गया। इस दौरान विवेक गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, तुषार गुप्ता, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनूप जायसवाल, सोनू मोदनवाल समेत अनेक लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37208193
Total Visitors
1063
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This