विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील से गांवों तक हुआ पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील से गांवों तक हुआ पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील से लेकर गांवों तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया।
तहसील परिसर में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा,विकास खंड कार्यालय परिसर में बीडीओ देवेंद्र सिंह,बीआरसी परिसर में बीईओ अखिलेश यादव तथा सीएचसी गंगापुर में डॉ.रविंद्र बिंद ने अपने अधीनस्थों के साथ पौधरोपण किया।इसके अलावा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों,प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में भी पौधे लगाए गए।रमईपट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलेश पांडेय ने“एक पौधा मां के नाम”अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि कमलेश पांडेय को गत वर्ष विद्यालय परिसर को हरित बनाने और शून्य निवेश नवाचार के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरित शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया था।उनके प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में उनका फोटो टैग कर उत्साहित किया था।
Previous articleविश्व पर्यावरण दिवस पर बसंती देवी आईटीआई में हुआ पौधारोपण 
Next articleसमाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?