शिक्षा के साथ संस्कार में पालें नौनिहालों को: डॉ. विश्व प्रकाश

शिक्षा के साथ संस्कार में पालें नौनिहालों को: डॉ. विश्व प्रकाश

शाहगंज जौनपुर।
विजय यादव 
तहलका 24×7
               नगर क्षेत्र के सकल हिन्दू समाज बजरंग बस्ती  आजमगढ़ रोड स्थित एक पैलेस परिसर में बृहस्पति को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। मंच पर संत समाज से डॉ. विश्व प्रकाश त्रिपाठी, अनुसूचित समाज से प्रिंस गौतम, मातृ शक्ति से अनुपमा अग्रहरि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, क्षेत्र बौध्दिक प्रमुख मिथिलेश ने कहा कि समाज में सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान हेतु सारे हिन्दू समाज को एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। हिन्दू जागेगा तभी विश्व जगेगा। कहा सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज की एकता, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में भारत माता के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। बच्चों बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से हिन्दू सम्मेलन पर रोचक संदेश दिया। कार्यक्रम आयोजक एवं अध्यक्षता कर रहे ओम चौरसिया ने सभी का आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Previous articleपुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, स्प्लेंडर के कटे पार्ट्स बरामद
Next articleउद्धव और राज ठाकरे एक साथ लड़ेंगे बीएमसी चुनाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?