पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, स्प्लेंडर के कटे पार्ट्स बरामद

पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, स्प्लेंडर के कटे पार्ट्स बरामद

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके घर से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए।पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर  जितेंद्र कुमार व अनीश कुमार निवासी फूलपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने करीब दो से तीन माह पूर्व गाजीपुर से स्प्लेंडर चोरी की थी। कुछ दिनों तक बाइक चलाने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों ने वाहन के पुर्जे अलग कर अपने घरों में छिपा दिए, जिन्हें बेचने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा चालान एप के माध्यम से वाहन नंबर की जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम विजय शंकर पुत्र शिवमूरत राम, निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर पाया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Previous articleस्कूलों से लेकर संस्थाओं और भाजपाजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
Next articleशिक्षा के साथ संस्कार में पालें नौनिहालों को: डॉ. विश्व प्रकाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?