27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

श्रीकृष्ण बाल लीला सुन श्रोता भाव विभोर

श्रीकृष्ण बाल लीला सुन श्रोता भाव विभोर

सुईथाकलां, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के समोधपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला कथा का केंद्र बिदु रहा। कथा वाचक द्वारा कालिया नाग के मान मर्दन, गोवर्धन पूजा समेत अन्य बाल लीलाओं पर कथा का रसपान कराया गया।
व्यासपीठ से कथा वाचक पं.वेद प्रकाश पाण्डेय ने चौथे दिन की कथा श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और गोपियों संग की गई रास लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा से पूर्व मुख्य यजमान द्वारा भागवत पुराण और व्यासपीठ का पूजन अर्चन और आरती की गई। तत्पश्चात कथा वाचक ने पूतना वध के प्रसंग से कथा की शुरुआत करते हुए कालिया नाग मान मर्दन, गोवर्धन पूजा समेत अन्य बाल लीलाओं का बड़े ही भाव पूर्ण ढंग से वर्णन किया।
इस दौरान कृष्ण के बालरूप में तैयार किए गए देवांश के क्रियाकलाप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कथा सुन उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजक इन्द्रसेन तिवारी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221313
Total Visitors
744
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This