साक्षर बनने के लिए केंद्र पर पहुंची महिलाएं और पुरुष

साक्षर बनने के लिए केंद्र पर पहुंची महिलाएं और पुरुष

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             नव साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत पिंडरा ब्लॉक के 146 केंद्रों पर 90 फीसदी निरक्षरों ने रविवार को साक्षर बनने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर कोई धोती कुर्ता तो कोई घूंघट की ओट में परीक्षा देने के लिए पहुंची।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षार्थियों के लिए एक दिन पहले ही सेंटर पर विकल्प पर आधारित प्रश्न पुस्तिका पहुंचा दी गई थी। रविवार को हुई परीक्षा में पढ़ने, लिखने व संख्या पर आधारित प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित किये गए हैं। परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा पढ़ने व संख्या पर आधारित प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई।
इस बाबत जानकारी देते हुए ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक विशाल सेठ ने बताया कि निरक्षर से साक्षर बनाने के तहत पिंडरा ब्लॉक के 146 केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 980 निरक्षर महिला व पुरूष पंजीकृत किये गए थे। जिसमें 880 लोग परीक्षा में शामिल हुए। जिसमे 738 महिला व 142 पुरुष रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच परीक्षार्थियों के समयानुसार हुई।
Previous articleमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 226 शादीशुदा युवतियां अपात्र घोषित
Next articleगंवई सियासत में मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?