26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सिपाही के हत्यारे एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह को पुलिस ने किया ढेर

सिपाही के हत्यारे एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह को पुलिस ने किया ढेर

# दरोगा की लूटी गई रिवाल्वर व एक तमंचा बरामद, एक साथी भागने में सफल रहा

# मोती का भाई एलकार हत्या के दूसरे दिन ही इनकाउंटर में मारा गया था

# मोती की मां सहित 4 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

लखनऊ/कासगंज।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
          यूपी पुलिस ने सिपाही की हत्यारे हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी मोती सिंह को भी आज तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इससे पूर्व मोती सिंह के भाई एलकार को पुलिस ने 10 फरवरी को इनकाउंटर में ढेर कर दिया था। मोती सिंह के पास से पुलिस ने दरोगा की लूटी गई रिवाल्वर व एक तमंचा भी बरामद किया है।
कासगंज पुलिस ने सिपाही की हत्या और दारोगा को गंभीर रूप से घायल करने के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी, हिस्ट्रीशीटर मोती सिंह को बीती रात लगभग 3:30 बजे सिढ़पुरा थाना छेत्र के करतला रोड पर काली नदी के पास मुठभेड़ में मार गिराया। मोती के पास से पुलिस ने दारोगा अशोक से लूटी हुई पिस्टल भी बरामद कर ली है। मोती को गोली लगने के बाद पहले सिढ़पुरा पीएचसी ले जाया गया वहां से गंभीर घायल होने के कारण कासगंज जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीगढ़ मंडल के आईजी पीयूष मोर्डिया और कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने ये जानकारी दी है।

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसपी मनोज कुमार

# मुठभेड़ में ढेर हो चुका है मोती का सगा भाई…

बताते चलें कि पुलिस ने मोती सिंह के सगे भाई एलकार को सिपाही की हत्या के दूसरे दिन ही 10 फरवरी को ही मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले में मोती सिंह की मां सियारानी समेत अन्य सदस्यों नवाब, रामेश्वर, गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कासगंज एसपी के अनुसार एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मोती सिंह की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में सर्विलांस/एसओजी, थाना सिढ़पुरा एवं थाना गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य सहित पुलिसकर्मियों की 6 टीमें गठित की गई थी। मोती सिंह पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा अभियुक्त मोती की गिरफ्तारी 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
Feb 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124537
Total Visitors
510
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This