26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

सीमा, संगीता के बाद अब सानिया… 

सीमा, संगीता के बाद अब सानिया… 

# प्रेमी के लिए बांग्लादेश से पहुंची नोएडा

नोएडा।
तहलका 24×7
                    प्‍यार की खातिर अंतरराष्‍ट्रीय सरहद को लांघते हुए पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद ऐसी कई प्रेम कहानियां सामने आने लगीं। बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर भारत आई है। महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है।
सानिया बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी से मिलने आई है। बताया जा रहा है कि सनिया और सौरभ ने तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ जो अब एक साल का हो गया है। सानिया अब अपने बेटे को लेकर उसके पिता के पास नोएडा आई है। यहां आने के बाद उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली।
सानिया का कहना है कि उसका पति सौरभ उसे साथ नहीं रखना चाहता है और वो अपने पति को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है। जिसके बाद मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया। सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई।
महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सानिया अख्तर है। वो भारत सौरभ अपने पति के पास रहने आई है पर पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है, इस मामले में उसकी मदद की जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301653
Total Visitors
677
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This