31.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

सुल्तानपुर : आरके महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 

सुल्तानपुर : आरके महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 

अखण्डनगर। 
युवराज देव
तहलका 24×7 
          आरके महाविद्यालय घाटमपुर भेलारा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय एवं श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज रघुनाथनगर घाटमपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
दोनों कालेजो के छात्राओं ने काफी मनमोहक रंगोली बनाया। कार्यक्रम के दौरान आर.के. महाविद्यालय व श्रीमती शोभावती देवी इण्टर कालेज के प्रबन्धक डॉ. जेपी दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उत्साह वर्धन के साथ भविष्य में सफल होने के लिए टिप्स दिए।
गोपाल नारायण इण्टर कालेज रूपईपुर के प्रवक्ता अखिल सिंह, अमर शहीद इण्टर कालेज खुशामदपुर के प्रधानाचार्य सत्यनाराण ने बच्चों का मनोबल बढाने के लिए अपने विचार प्रकट किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. देवव्रत यादव ने बच्चों को रंगोली प्रतियोंगिता के विषय में बहुत सारी बाते बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर रवीन्द्र यादव, सुरेन्द्र नाथ, गुजंन पाण्डेय, माधवी सिंह, दयावान शर्मा, अलख निरंजन पाण्डेय, नीतू सिंह, रागिनी सिंह, दीपक शर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37299013
Total Visitors
857
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This