31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सम्भल : नशे की हालत में सौतेले पिता ने दो बेटियों को किया मरणासन्न 

सम्भल : नशे की हालत में सौतेले पिता ने दो बेटियों को किया मरणासन्न 

# दो साल की बेटी की मौत, दूसरी अस्पताल में लड़ रही है जिदंगी और मौत की जंग

सम्भल। 
तहलका 24×7 
            हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नवादा में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे सौतेले पिता ने दो वर्षीय बेटी जन्नत की पटक-पटक कर हत्या कर दी जबकि तीन वर्षीय बेटी मन्तशा को मरी हालत में छोड़ दिया। आरोपी सौतेले पिता ने इस घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया।आरोपी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने बताया कि शाम के समय उनका पति नशे की हालत में ई-रिक्शा चलाकर घर आया था। इस दौरान उसने खाना खाने की बात कही। आरोपी को खाना दिया तो वह अपने आप ही नाराज हो गया। इसी दौरान आरोपी ने बालिकाओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
इसके बाद आरोपी दोनों बालिकाओं को कमरे में ले गया और पटक पटक मारने लगा। कुछ देर के बाद शोर मचाने पर आरोपी ने गेट खोला तो दो वर्षीय बालिका जन्नत की मौत हो गई थी जबकि तीन वर्षीय बालिका गंभीर हालत में पड़ी मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले सरायतरीन निवासी एक युवक से हुई थी। उसके साथ रहते ही दोनों बेटियों का जन्म हुआ। छह महीने पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी की। बताया कि उसका दूसरा पति बेटियों को किसी न किसी बात पर मारता था। बृहस्पतिवार को एक बेटी की हत्या कर दी और दूसरी बेटी को मरा हुआ समझ कर छोड़ा है। वहीं लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही बालिकाओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां जन्नत के मृत होने की पुष्टि की गई। मन्तशा का उपचार किया जा रहा है।
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक संभल कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में बालिकाओं की पिटाई की जिसमें एक की मौत हो गई है। दूसरी बेटी का उपचार चल रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131527
Total Visitors
614
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This