सुल्तानपुर : फ्लैट के नाम पर डीआईजी की पत्नी से ठगी..
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
डीआईजी चित्रकूट की पत्नी से लखनऊ की आरवीटी इंफ्रा बेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने फ्लैट देने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी ने न फ्लैट दिया और न ही रकम ही वापस की। डीआईजी की पत्नी की तहरीर पर नगर कोतवाली में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र तीन दिन पहले तक जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात थे। वर्तमान में वह डीआईजी के पद चित्रकूट में तैनात हैं। उनकी पत्नी विनती मिश्रा के अनुसार लखनऊ के आरवीटी इंफ्रा बेंचर प्राइवेट लिमिटेड से उन्होंने वर्ष 2014 में एकमुश्त 25 लाख रुपये देकर एक फ्लैट खरीदा था। कंपनी के मालिक रोहित पांडेय, विशाल और तुषार हैं। करीब आठ वर्ष बीत जाने पर भी न तो उन्हें फ्लैट दिया गया और न ही 25 लाख रुपये ही वापस मिल रहे हैं।

















