30.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

सुल्तानपुर : विधि-विधान से हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

सुल्तानपुर : विधि-विधान से हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

कादीपुर। 
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7 
           क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में सुरेंद्र प्रताप सिंह के निवास के समीप पीपल के वृक्ष के नीचे विधान पूरे विधि विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई। हरिशचंद्र घाट के पीठाधीश्वर एवं सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंदेश्वर कपाली जी महाराज के पावन सानिध्य में भोलेनाथ की पावन विग्रह के साथ-साथ गणेश भगवान, मां पार्वती एवं नंदीश्वर नंदीजी महाराज के विग्रह की भी स्थापना की गई।
काशी से पधारे पांच विद्वानों श्री नीरज मिश्रा जी टीम के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाली बाबा के सानिध्य में पूरे विधि विधान से किया गया। सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के अन्य सदस्य एवं पीढियों से उनके पूर्वज पीपल के वृक्ष को भोलेनाथ का स्वरूप मानकर विगत सैकड़ो पूजा अर्चना करते चले आ रहे थे। अब जाकर पूरे परिवार ने अपनी मान्यताओं को पूरा होने के उपलक्ष में वहां आज शिवजी के लिंग की स्थापना करने का कार्य किया है जिसने उनके परिवार के अन्य सदस्य राम विनय सिंह, राम आज्ञा सिंह, राम अशीष सिंह सहित अन्य सदस्य और गांव के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति की गई।
कपाली बाबा ने बताया कि पीपल के वृक्ष में ही पूजा करते करते शिव जी का वास हो गया था इसलिए स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा करके पूजा करने से सभी का कल्याण होगा। जो भी विधि विधान से इनकी पूजा करेगा उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होगी। कपाली बाबा के कई शिष्य इसके साक्षी बने। विजय गिरी, टिन्कु सिंह, रिन्कु सिंह, शनि उपाध्याय समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This