सुल्तानपुर : विश्वविद्यालयीय परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
आगामी पचीस अप्रैल से शुरू हो रही विश्वविद्यालयीय परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर और शुचितापूर्ण परीक्षा इस महाविद्यालय की पहचान रही है। परीक्षा की शुचिता बनी रहे उसमें कोई भूल न हो हम सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।














