जौनपुर : सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 45 दुकानदारों का कटा चालान
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
जाम से छुटकारा पाने के लिए पुलिस ने गुरुवार की शाम बाजारों में सड़क तक दुकान और ठेला लगाने वालों के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाया। कस्बा समेत विभिन्न बाजारों में ऐसे 45 दुकानदारों का चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर ठेला लगाने वालों में हड़कंप मच गया।रोज की भांति शाम को थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय पुलिस टीम के साथ बाजार में पैदल गश्त कर रहे थे।



















