12.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

सुसराल में पति ने पत्‍नी की हत्या कर खुद फंदे से खुलकर दी जान

सुसराल में पति ने पत्‍नी की हत्या कर खुद फंदे से खुलकर दी जान

मिर्जापुर।
तहलका 24×7 
               जिले के पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद खुद कमरा बंद कर फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार समेत इलाके में हड़कंप मच गया।
क्षेत्र के देवाही गांव निवासी रीनू की शादी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थानान्तर्गत धर्मापुर निवासी सूर्यभान से हुई थी। रीनू इस समय अपने मायके देवाही गांव में रह रही थी। पति सूर्यभान उसकी विदाई कराने आया था, जहां पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद में पति ने अपनी पत्नी रीनू (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर व पेट में चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरा बंद कर सूर्यभान पंखे के सहारे फंदे से लटक गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।एएसपी नगर नितेश सिंह ने बताया कि इनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। सूर्यभान अपनी पत्नी रीनू को घर ले जाना चाहता था। दोनों के बीच साथ जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर खुद फंदे से लटककर जान दे दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This