घर से नाराज युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर निवासी नमन सोनकर (22) ने देर रात गोमती नदी में छलांग लगाकर सनसनी फैला दी।सूत्रों के अनुसार नमन बीते कई दिनों से घरवालों से नाराज चल रहा था। नदी में छलांग लगाने से पहले उसने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। लेकिन जब तक परिवारजन पहुंचे, वह नदी में कूद चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरु की गई। सूचना मिलते ही सरायपोख्ता चौकी प्रभारी सुनील यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है।
















