37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

हां हम टीबी खत्म कर सकते हैं :  डा. अंजू 

हां हम टीबी खत्म कर सकते हैं :  डा. अंजू 

जौनपुर।  
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के गौरीशंकर मंदिर स्थित मुख्यालय पर विश्व क्षय रोग दिवस को सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। संस्था से जुड़ी महिलाओं, छात्राओं ने टीबी रोग के खात्मे के लिए प्रण  लिया।
कहा कि 2025 तक यानी मात्र एक साल प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के साथ हमें टीबी मुक्त घर और टीबी मुक्त पड़ोस बनाना होगा। इस अवसर पर संस्था की प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि संस्था विगत दो दशकों से टीबी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है। उन्हें जागरूक करने के साथ संभावित लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल भेजकर उनका स्पुटम सैंपल टेस्ट कराकर दवा शुरू करने से लेकर फॉलोअप कर पोषाहार वितरण भी प्रतिमाह कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग को खत्म करने में सहयोग करना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शोभावती, सुनीता, श्यामा देवी, अनीता, कुसुम, जबीं, सालिया, मसीह, मंजू, नितिन, रंजय, शुभम, रितिका, लालमणि मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37134262
Total Visitors
424
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This