31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

लोकसभा चुनाव : भाजपा की पूर्वांचल फतह करने का अभेद्य प्लान तैयार 

लोकसभा चुनाव : भाजपा की पूर्वांचल फतह करने का अभेद्य प्लान तैयार 

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7 
              लोकसभा चुनाव में भाजपा वो चाल चलने जा रही है, जिसमें उसे पूरा भरोसा है कि वह विरोधियों को चारों खाने चित कर देगी। पार्टी पूर्वांचल में पांच नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इनमें वो चेहरे शामिल हैं जो दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए हैं।
भारतीय जनता पार्टी भदोही में कांग्रेस से बीजेपी में आए राजेश मिश्रा के लिए मौजूदा बीजेपी सांसद रमेश बिंद का टिकट काट सकती है। राजेश मिश्रा कांग्रेस से वाराणसी सीट से 2004 में सांसद रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी की जगह पूजा पाल को टिकट मिल सकता है। पूजा पाल समाजवादी पार्टी से विधायक थीं, जो बीजेपी में शामिल हुई हैं। पूजा कुछ सालों पहले मारे गए यूपी के नेता राजू पाल की पत्नी हैं। गाजीपुर सीट सुभासपा बृजेश सिंह को मिल सकती है। बृजेश सिंह पूर्वांचल का माफिया है। बलिया से नीरज शेखर को टिकट मिल सकता है, यहां वीरेन्द्र सिंह का टिकट कट सकता है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। कुछ साल पहले वह सपा छोड़कर बीजेपी में आए थे। उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर बलिया से सांसद हुआ करते थे। देवरिया से अल्का सिंह को लोकसभा टिकट मिल सकता है, वे वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
सूत्र बताते हैं कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गाजियाबाद से सांसद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी, प्रयागराज सीट से रीता बहुगुणा, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, हाथरस से राजवीर दिलेर, जयपुर से रामचरण बोहरा, गंगानगर सीट से निहाल चंद और बंदायू से संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा ने गाजियाबाद से अतुल गर्ग, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, हाथरस से अनूप बाल्मिकी, सहारनपुर से राघव लखनपाल, अलीगढ़ से सतीश गौतम, जयपुर शहर सीट से पूजा कपिल मिश्रा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार, ओडिशा की संभलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी को टिकट दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131185
Total Visitors
640
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This