26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : खेत की रखवाली कर रहे किसान की रहस्यमय मौत

आजमगढ़ : खेत की रखवाली कर रहे किसान की रहस्यमय मौत

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
              अहरौला थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव निवासी किसान का शव बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बन रहे सर्विस लेन पुलिया के नीचे मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।खादारामपुर गांव के निवासी किसान छांगुर यादव (65) पुत्र मनबहाल यादव का गांव से गुजर रही सिक्स लाईन के बगल में अरहर का खेत है।

इन दिनों छुट्टा पशु और नीलगाय फसलों का काफी नुकसान कर रहे हैं। उसी की रखवाली करने के लिए छांगुर यादव बुधवार को अपने खेत पर गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह सिक्स लाइन के बगल में बने सर्विस रोड पर बने पुल के नीचे वे मृत हालत मे मिले। सुबह शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है पुल पर बैठने के दौरान नींद आने पर वह पुल से गिर गए। जिससे सिर के पीछे चोट लगी और उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों का पिता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194380
Total Visitors
820
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This