40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

आजमगढ़ : तूल पकड़ने लगा है लेखपाल और वकील के हाथापाई का प्रकरण

आजमगढ़ : तूल पकड़ने लगा है लेखपाल और वकील के हाथापाई का प्रकरण

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
              सगड़ी तहसील के अधिवक्ता और लेखपाल के बीच नाम संशोधन को लेकर हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष अनिल सिंह और अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से नाम दर्ज करने के लिए 15000 की मांग की गई थी। वह कुछ पैसा दे भी दिया था। इसके बावजूद लेखपाल काम को टाल रहे थे। अधिवक्ता के इस संदर्भ में बात करने पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है।
वहीं तहसील सभागार में लेखपाल संघ की भी बैठक हुई। इसमें चर्चा के दौरान संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता और अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि गलत तरीके से लेखपाल पर काम का दबाव वकील द्वारा बनाया जा रहा था। नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर वकील ने लेखपाल के साथ मारपीट की जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे और आगे की रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ेंगे। लेखपाल संघ की बैठक में रामजतन यादव, राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, महेश, अमित सिंह, अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37273147
Total Visitors
847
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This