आजमगढ़ : दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों का सामान चोरों ने किया पार चोरी

आजमगढ़ : दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत लाखों का सामान चोरों ने किया पार चोरी

सठियांव।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक साड़ी की दुकान का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला चटका कर चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान को पार कर दिया।

दुकानदार सुराई गांव निवासी पंकज यादव रोज की भांति शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो पंकज को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार 35 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग लाखों की साड़ियां, एक बाइक, एक गैस सिलिंडर, मंगलसूत्र, पायल व बिछिया आदि की चोरी हुई है।
Previous articleआजमगढ़ : चेन स्नैचर गिरोह के सदस्य पर 25 हजार का इनाम घोषित
Next articleबनारस में घाटों से नीचे उतरने लगी गंगा, कीचड़ और दुर्गंध से बढ़ी दुश्वारियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?