25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : पहले धर्म छिपाकर किशोरी से किया विवाह, फिर परिजनों के आगे दिया परोस

आजमगढ़ : पहले धर्म छिपाकर किशोरी से किया विवाह, फिर परिजनों के आगे दिया परोस

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने एक युवक पर धर्म छिपा शादी करने और उसके बाद देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि युवक कैटरिंग की आड़ में लड़कियों को फंसा कर रैकेट चलाता है।
एसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करती थी। इसी दौरान एक लड़के से उसकी मुलाकात हुई। उसने अपनी कैटरिंग कंपनी में काम करने का आफर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे ब्रह्मबाबा स्थान पर जाकर शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। वह एक बच्चे की मां बन गई। दबाव बनाने पर वह उसे ससुराल ले गया तो पता चला कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने शादी का विरोध करना शुरू किया तो उसने कहा कि हमारे धर्म में चार विवाह का रिवाज है। मगर उसके ससुराल वालों ने एक नहीं सुनी। उसे घर से निकाल दिया। तब वह उसे निजामाबाद ले गया और एक मकान में रख दिया। वहां उसके भाई आए और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पति को जब यह बात बतायी तो उसने तलाक देने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। उसके जेवरात और कैटरिंग में काम कर कमाए गए पैसे भी छीन लिए। उस पर जानलेवा हमला भी किया गया। मायके वालों किसी तरह उसकी जान बचाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37199842
Total Visitors
668
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This