आजमगढ़ : पुलिस कर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
फूलपुर। अकलैन खान तहलका 24×7 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सोमवार की रात को फूलपुर में एसपीआरए सिद्दार्थ की मौजूदगी में प्रदेश में हुई हिंसा की घटना के मद्देनजर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेयी के निर्देश पर फूलपुर सर्किल के फूलपुर, पवई, दीदारगंज और सरायमीर के थानाध्यक्ष को रात में तत्काल घटना स्थल फूलपुर बस स्टॉप पर पहुँचने का आदेश दिया गया।
फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह, सरायमीर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष दीदारगंज कमलेश पाठक, पवई थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए गए।पुलिस कर्मियों ने जरूरत पड़ने पर सभी यंत्रों के इस्तेमाल का परीक्षण किया। अभ्यास के दौरान ड्रिल का रिहर्सल, पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार किया गया। इसके बाद एसपीआरए सिद्धार्थ ने कोतवली परिसर में दंगा नियंत्रण अभ्यास के रिहर्सल में प्रतिभाग करने वाले समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण के साथ बैठक की गई। बैठक में रिहर्सल के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर फायर सर्विस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे।