40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

आजमगढ़ : भूमि विवाद के दौरान डेढ़ साल की मासूम को डुबो कर मार डाला 

आजमगढ़ : भूमि विवाद के दौरान डेढ़ साल की मासूम को डुबो कर मार डाला 

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
                    तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी भिखारी गांव में भूमि विवाद को लेकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। दो पक्षों की लड़ाई में एक पक्ष ने डेढ़ साल की बच्ची को पानी में डूबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से बच्ची के परिजनो में कोहराम मचा है।
तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव निवासी सुधीर यादव इन दिनों अपना मकान बनवा रहा था। इसी बीच एक विवादित जमीन जिस पर उसे स्टे मिला हुआ था पर पट्टीदार व अन्य लोगों ने उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसका सुधीर ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सुधीर का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी मौके पर मौजूद थी। जिसे विपक्षियों ने पास स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबो दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37274567
Total Visitors
983
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This