26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           कल्याणी जन सेवा समिति सैदनपुर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के छात्रों की एक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करायी गयी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबन्धक जयमाला “प्रखर” ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कापी, पेन, पेन्सिल आदि शिक्षण सामग्री वितरित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र, छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल प्रताप यादव ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में उत्साह एवं प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है। उपाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रों को पुरस्कृत करना उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देता है। कार्यक्रम का आयोजन तुषार ज्वेलर्स के अधिष्ठाता राजकुमार सेठ के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अकील रहमान, अध्यापिका किरण बाला, निधि मौर्या, वंदना पाठक, पूनम सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37195181
Total Visitors
716
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This