कांशीराम की जयंती पर सपा का कार्यक्रम, पीडीए की एकजुटता का आह्वान
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा नगर के एक होटल में रविवार को समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बहुजन समाज को शिक्षित,संगठित और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मछलीशहर की विधायक डा. रागिनी सोनकर ने कहा कि कांशीराम ने दलितों,शोषितों और पिछड़ों में राजनीतिक चेतना जगाकर उन्हें हुक्मरान बनने का सपना दिखाया।

आज उसी विचारधारा के चलते वंचित वर्गों के प्रतिनिधि संसद और विधानसभा तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कांशीराम के आदर्शों पर चलते हुए बहुजन समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके।समारोह की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, राजनारायण बिंद, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, संगीता यादव सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।
















