जामिया हुसैनिया मदरसे से मिला अनमय की मदद का भरोसा
# इस्लामिक शिक्षा के उच्च केंद्र में चला अनमय बचाओ अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शहर बेगमगंज मोहल्ले में इस्लामी शिक्षा के उच्च केन्द्र के रूप में प्रतिस्थापित जामिया हुसैनिया मदरसे में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप वन नाम बीमारी से पीड़ित सुल्तानपुर के रहने वाले आठ माह के बच्चे अनमय को बचाने का अभियान विकास तिवारी व अतुल सिंह की अगुवाई में चलाया गया। अनमय बचाओं अभियान के सदस्यों का स्वागत मदरसे के मुख्य गेट पर संस्था के मुखिया मौलाना हाजी तौफीक द्वारा किया गया।अभियान के अगुवा विकास तिवारी ने मदरसे से जुड़े लोगों से कहा कि देश के कोने-कोने से आकर तालिम ग्रहण करने वाले छात्रों को यहा निशुल्क शिक्षा तथा रहने की व्यवस्था व भोजन दिया जाता है। हमारी यह कोशिश सतत् जारी है कि जनपद को मिला शिराज-ए-हिन्द का खिताब हमेशा बना रहे।
















