जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने का मामला, 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने का मामला,6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

आगरा।
तहलका 24×7 
              एक व्यक्ति को मृत दिखाने के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला जमीनी विवाद का है,जिसमें आरोपी ने कुर्की से बचने के लिए खुद को मृत दर्शाया था।यह 13 साल पुराना मामला है,जो अब फोटो के सबूत के आधार पर उजागर हुआ।बताते हैं कि वर्ष 1999 में सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूबी टावर में जमीन विवाद के तहत मामला दर्ज हुआ था।
वादी राजकुमार वर्मा के पिता मदन गोपाल ने विद्या देवी, ताराचंद और अन्य पर केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने वर्ष 2011 में गैर-जमानती वारंट और कुर्की के आदेश दिए। इसके बाद ताराचंद ने अपने बेटे गिरीश चंद, घनश्याम दास उर्फ राजू टंडन और राजकुमार वर्मा उर्फ टीटू के साथ मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया और कोर्ट में खुद को मृत दिखाया।
मामला तब सामने आया जब राजकुमार वर्मा ने 5 नवंबर 2025 को ताराचंद को स्कूटर चलाते हुए देखा और फोटो खींचकर कोर्ट में प्रस्तुत किया।कोर्ट ने जांच के लिए थाना न्यू आगरा को निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी।ताराचंद ने 2016 में अपने नाम स्कूटी खरीदी थी।इस साल 13 जनवरी को थाना न्यू आगरा ने कोर्ट में उसकी जीवित होने की रिपोर्ट दी।कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया और मामले में पुलिस अब सक्रिय जांच कर रही है।
Previous articleराष्ट्रपति मुर्मू की बंगाल यात्रा के दौरान अव्यवस्था का मामला, एमएचए के निर्देश डीएम को हटाया गया
Next articleमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 226 शादीशुदा युवतियां अपात्र घोषित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?